कटिहार रेलमंडल से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13246 कैपिटल एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ लूटपाट की घटना घटी है। ट्रैन के एसी टू टायर में सवार बर्थ संख्या 49 पर सफर कर रही महिला और उसके बेटे के साथ अज्ञात दो अपराधियों ने बोगी में घुसकर लूटपाट किया। जब महिला के साथ छिनतई हो रही थी तो महिला चीखती चिल्लाती रही मगर ट्रैन में किसी ने मदद नही की वही अपराधी कटिहार स्टेशन के आउटर पर ट्रैन से कूदकर फरार हो गए
महिला खुश्बू अपने 10 साल के बेटे के साथ एनजीपी से चलकर पटना के रामकृषणा नगर जारी थी। पीड़ित महिला यात्री ने बताया कि अपराधी सीट नंम्बर खोजने के बहाने सर के नीचे रखे पर्स को छीनकर एवं दूसरे बेड पर पुत्र के हाथ से मोबाइल खींचकर बोगी से उतर भागे। जिस वक्त यह घटना हुई बोगी में कोई सुरक्षा बल मोजूद नही था। बोगी के कंडक्टर बी के सिंह ने बताया कि घटना घटी है जिसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दे दी गई है।
Post a Comment