Top News

निर्वाचित सदस्यो ने लिया पद एवं गोपनियता की शपथ

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में शुक्रवार को तीन पंचायतों के निर्वाचित सदस्यो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ हीं नशा मुक्ति व शराबबंदी को लेकर भी सभी सदस्यो को शपथ दिलाई गई। बताया गया कि शुक्रवार से प्रखंड मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शपथ ग्रहण भवन में प्रवेश से पहले निर्वाचित सदस्यो का कागजात जांच कर प्रवेश दिया जा रहा था। निर्वाचित प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर जाने की अनुमति थी


मोबाइल पूरी तरह वर्जित था। हरिपुर कला, दिग्घी और सिंगयान पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच पद के निर्वाचित सदस्यो को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अनिल कुमार ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी सदस्यो को नशामुक्ति और शराब बंदी को सफल बनाने का शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत तीनो पंचायत के उपमुखिया और उपसरपंच के पद पर मतदान के द्वारा चुनाव कराया गया। ब्लाॅक परिसर में समर्थको की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा व्यवस्था की कड़े इंतजाम किए गए थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीओ मुकेश कुमार सिंह, बीपीआरओ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post