पूर्णियाँ: बनमनखी पुलिस के द्वारा आज नशा मुक्ति अभियान के तहत बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएचओ बनमनखी पु0नि0 मेराज हुसैन एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने विचारों से आम नागरिक को यह समझाते हुए बताया कि नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। शरीर की ताकत नशे की भेंट चढ़ जाने के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है।
उन्होंने कहा कि नशे की आदत एक बीमारी है। ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग ही इसका शिकार होते हैं। इस लिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समाज को नशे से खत्म करने के मकसद से ही पुलिस की ओर से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है जो नशा खत्म होने तक जारी रहेगा। यह भी बताया गया कि किस तरह से नशे का त्याग किया जा सकता है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि बिहार में पूर्णतया शराब बंदी लागू है। शराबबंदी को पूर्णतया लागू करने के लिए पूर्णिया पुलिस सदैव तत्पर है, तथा आम जनों से अपील है कि इसे लागू करने में पुलिस का यथासंभव सहयोग करें।किसी भी प्रकार की शराब कि बिक्री करते हुए देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Nasha ke virudh ye abhiyan bilkul hi sarahniya hai iske liye aour thosh karwaei ki jarurat hai.
ReplyDeleteGood
ReplyDeletePost a Comment