पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
पूर्णिया: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनिर्वाचित जिला पार्षद रईसूल आजम उर्फ बाबु भाई महानगर के प्रधान महासचिव अंजली साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश के आलोक में पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में 30 नवंबर (मंगलवार) को पूर्णिया बंद का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों जिला पार्षद अनुलिका सिंह के पति पूर्व जिला परिषद रिंटू सिंह की हत्या सरसी थाने के समीप गोली मारकर कर दी गई थी मामले की सीबीआई जांच और घटना में संलिप्त मंत्री लेसी सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर 19 नवंबर को थाना चौक पर पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में विशाल धरना दिया गया था। जिसमे राजद के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं राजद नेताओ का कहना है कि अब तक ना तो मंत्रिमंडल से लेसी सिंह की बर्खास्तगी हुई और ना ही सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है। इसलिए अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक दिवसीय पूर्णिया बंद और चक्का जाम आयोजन 30 नवंबर को किया गया है।
Post a Comment