Top News

हत्याकांड का आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार


पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
पूर्णियाँ: बनमनखी थाना अंतर्गत हत्या कांड में फरार चल रहे एक वांछित अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बनमनखी थाना अंतर्गत हत्या कांड संख्या 128/21 में फरार चल रहे वांछित अपराधकर्मी मनोज कुमार पिता-स्व0 दुर्गा प्रसाद यादव साकिन- सरस्वती नगर वार्ड नंबर 3 थाना-सरसी जिला -पूर्णिया, बनमनखी होते हुए कहीं जाने वाला है। 
सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष बनमनखी पु0 नि0 मेराज हुसैन के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल के सहयोग से काझी मिलेनिया बॉर्डर पर घेराबंदी करते हुए वांछित अपराधकर्मी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जब उसकी तलासी ली तो उसके पास से एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल, 6 गोली बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post