Top News

स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरसिंह नारायण सिंह जी की 14वी पुण्यतिथि मनाई गई


पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
पूर्णिया: जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान कॉलेज रोड के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नरसिंह नारायण सिंह जी की 14 वी पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वह एक स्वतंत्र सेनानी के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण डॉ राम मनोहर लोहिया मधु लिमए आदि नेताओं के साथ समाजवाद को भी बढ़ाने का काम किया था। वह नेपाल में वहां की आजादी के लिए भी शंखनाद किया और वहां लड़ाई भी लड़ी। विनोबा भावे के साथ भूदान आंदोलन में भी अपनी भूमिका अदा की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे।
 संस्थान के सचिव कुमार उत्तम सिंह जी ने बताया कि परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा बनकर तैयार है जिसका अनावरण फरवरी महीने में कराया जाएगा। उपस्थित वक्ताओं ने भी स्वर्गीय नरसिंह बाबू के नाम पर पुस्तकालय खोलने का प्रस्ताव रखा जिस पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि बहुत जल्द पुस्तकालय का भी निर्माण कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हमें गर्व है ऐसे महान विभूति जो इस भूमि पर रह कर स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज किया बल्कि उसके बाद भी आंदोलन को तेज किया ऐसे महामानव पर संस्थान अपने को गौरवान्वित महसूस करता है।
 कार्यक्रम का संचालन डॉ बीके घोष कर रहे थे वक्ताओं ने मुख्य रूप से दिनकर स्नेही जयवर्धन सिंह गौतम वर्मा अनिरुद्ध मेहता ओंकार नाथ सिंह दिवाकर प्रसाद सिंह अजीत कुमार सिंह विनायक मनु सुधाकर सिंह देवता प्रसाद सिंह शशि भूषण यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post