Top News

शराब कारोबारी बाइक छोड़ पुलिस को चकमा देकर फरार

 


रूपौली से विकास कुमार झा की रिपोर्ट 

रूपौली :अकबरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर दो शराब कारोबारी शराब की खेप लेकर डिलवरी देने जारहा है   ।अकबरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भिखना के पास वाहन चेकिंग शुरूं किया ।लेकिन बाइक सवार शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही पुलिस को चकमा देते हुए गाड़ी स्टार्ट छोड़ पानी मे कूद कर फरार हो गया


पुलिस बाइक पर रखे बोरा में 25 लीटर देशी शराब और बाइक को लेकर थाना चली आई ।अकबरपुर ओपी अध्यक्ष गणेश पासवान ने कहा कि दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।एम भी आई से बाइक के पंजीयन से गाड़ी मालिक का पता कर अग्रेतर करवाई की जायेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post