Top News

36 टीकाकरण सत्रों से वन वीक मुरौल कंप्लीट की हुई शुरुआत

मुजफ्फरपुर मुरौल प्रखंड में शत प्रतिशत टीके के आच्छादन के लिए वन वीक मुरौल कंप्लीट अभियान की शुरुआत शुक्रवार से शुरु हो गयी। जिसके अंतर्गत प्रखंड में टीकाकरण के कुल 36 सत्र आयोजित किए गए। इस टीकाकरण में जीविका दीदीयों ने खुद तथा अपने परिवार के सदस्यों का भी टीकाकरण कराया। जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर गुंजन ने कहा कि वन वीक मुरौल कंप्लीट के लिए जीविका को लोगों को जागरुक करने के लिए अहम जिम्मेदारी मिली है। जिसके लिए हम प्रयासरत हैं। शुक्रवार को ब्लॉक के 36 सत्र पर जीविका के कुल 176 कैडर लोगों को मोबलाइज करने में लगी हुई हैं। मालूम हो कि अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने 29 जून को स्थानीय पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों, जीविका व आइसीडीएस के साथ बैठक की गयी थी। जिसमें 2 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रखंड में सौ प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान चलेगा। शुक्रवार को जिले में कुल तीन हजार लोगों को जागरुक किया गया


68885 लोगों के टिकाकरण का है लक्ष्य-

जीवीका के बीपीएम गुंजन ने बताया कि प्रखंड में टीकाकरण के लिए कुल लक्ष्य 68 हजार 8 सौ 85 है। इसमें 45 प्लस वालों की संख्या 24 हजार दो सौ तेरह  है जिसमें से 13127 लोगों ने टीकाकरण कराया है। वहीं 18 प्लस वालों की संख्या 44 हजार छह सौ बहत्तर है इसमें से एक जून तक 10849 लोगों ने टीकाकरण कराया है। दो से 7 जुलाई तक में कुल 44 हजार लोगों को टीकाकरण से आच्छादित करना ह


रंगोली, मेंहदी और नुक्कड़ नाटक के जरिए हो रहा मोबलाइजेशन -

बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, अच्छा होता है टीका लगवाना, टीका लगवाना है कोरोना को भगाना है जैसे नारों से जीविका दीदीयो ने मुरौल पंचायत को गुंजायमान करती नजर आयी। डीपीएम अनीशा ने बताया कि  प्रखंड के कई पंचायतों में मंगलवार से ही मेंहदी और रंगोली बनाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा था। वहीं विष्णुपुर बखरी, महमदपुर, चकसेन, खासपट्टी, बखरी में जीविका दीदी और उनके परिवारजनों ने सम्मिलित रुप से छोटी सभा का आयोजन कर पंचायत के लोगों को जागरुक किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post