टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला में शनिवार को घटित घटना के बाद गायब विवाहित महिला के शव को कुर्सेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज बासा टोला डूमरिया घाट के समीप से मंगलवार को टीकापट्टी पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। शव को गड्ढा खोद कर मिट्टी से दबा दिया गया था। मृतक महिला की शिनाख्त भाई ने किया । टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कटिहार जिला के कुरसेला थाना अंतर्गत डुमरिया पुल के पास मृतक महिला पिंकी देवी उर्फ किरण देवी का शव गड़ा गया है ।जिसके बाद सूचना के सत्यापन हेतु हम लोग छानबीन करना शुरू किए छानबीन के क्रम में एक जगह लगा कि ताजा मिट्टी है, फिर खुदाई करने पर महिला कि शव बरामद हुई। उसके बाद टीकापट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा कुरसेला थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक को सूचना दिया गया,
जिसके बाद कुरसेला थाना अध्यक्ष बिना समय गवाएं दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए ,फिर दोनों थाने की पुलिस आपस में बात चित करने लगी ,यह शव को किस थाने की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जाएगी, फिर वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश पर टीकापट्टी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मामले के बाबत बताते चले आपको शनिवार की देर रात महिला पिंकी देवी उर्फ किरण की हत्या महिला के पति नंद लाल यादव ने गोली मारकर कर दिया था। उसके बाद शव को लेकर कहीं छिपा दिया गया था। जिसको लेकर मृतिका महिला के पिता चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगाम निवासी अंबिका प्रसाद यादव के द्वारा टीकापट्टी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था ।जिसमें नंद लाल यादव सहित तीन व्यक्तियों को नामजद किया गया है। घटना के बारे में धमदाहा एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है ।नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Post a Comment