हिलसा ( नालन्दा ) क़ोरोना महामारी के ख़िलाफ़ जारी जंग को तेज करते हुए ज़िला ब्राण्ड ऐंबेसडर सह समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने शहर के बिहारी रोड में जागरुकता अभियान चलाकर ख़ासकर ग्रामीण भाईयों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया. इस दौरान वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए तथा इन दिनो विशेष सावधानी बरतने की अपील की. इस अवसर पर डा. मानव ने कहा कि ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों में फैली अफ़वाहों को दरकिनार कर सभी नागरिक टीकाकरण अभियान में ज़रूर शामिल हों. टीके का दोनो डोज़ लगवाकर ही हम क़ोरोना रूपी इस भयंकर वैश्विक महामारी से जंग जीत सकते हैं. उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं होती बल्कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़े पैमाने पर विकसित होती है. श्री मानव ने लोगों से क़ोरोना टीकाकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा कि क़ोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए छेड़ी गई जंग में टीकाकरण ही सबसे अचूक हथियार है ..!!
क़ोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ जारी जंग में सबसे बड़ा हथियार है टीकाकरण : डॉ आशुतोष मानव
CITY HALCHAL NEWS
0

Post a Comment