अररिया/ राजा वर्मा की रिपोर्ट
अररिया- फारबिसगंज शहर के कृषि बाजार स्थित फल के थोक विक्रेता के दुकान में किसी मामले को लेकर हुए विवाद में हुए चाकूबाजी में दुकानदार व पुत्र सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना के टाइगर मोबाइल के जवानों ने घटना स्थल से चाकू के साथ दो युवक को हिरासत में लिया। इधर घायल सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया।
इस बाबत पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। जिसमें पीड़ित दुकानदार समीर सिंह ने बताया कि उसका दुकान कृषि बाजार प्रांगण स्थित सब्जी मंडी में दुकान नम्बर 64/64 है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने दुकान पर बैठा हुआ था। इस क्रम अजय कुमार साह पिता ताराचंद साह एवं सुनील कुमार सिंह पिता शैलेश सिंह दोनों नेता जी चौक वार्ड संख्या 7 थाना जोगबनी निवासी के अलावे लगभग 10 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अचानक दुकान आकर बोला कि समीर सिंह कहां है इसी पर मेरे लड़के ने बोला कि यही है समीर सिंह नाम सुनते ही उनलोगों ने मुझे पकड़ लिया और मुझे गाली गलौज देते हुए फाइट, मुक्का एवं चाकू से सुनील कुमार सिंह ने मेरे दोनों कान के पीछे मारा जिससे मैं जख्मी हो गया। मुझे मारते देख मेरा भतीजा विश्वजीत सिंह एवं मेरालेवल सरफराज एवं लड़का आंसू कुमार सिंह मुझे बचाने आया तो उस सभी ने मिलकर पुत्र, लवर एवं भतीजा पर चाकू से वार कर दिया। जिससे व लोग भी जख़्मी हो गया। कहा कि चाकू के वार से तीनों के बांया बांह जख़्मी हो गया। जिससे मेरे अलावे वे सभी घायल हो गया।
जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया है। इस घटना में उन लोगों के द्वारा दुकान से 1,75000 रुपया एवं मेरे गले का सोने का एक भरी चैनजिसका अनुमानित कीमत 50 हजार रुपया है को छीन लिया। बताया कि हल्ला गुल्ला करने पर आसपास के लोग के द्वारा प्रशासन को खबर की गई तथा भाग रहे दोनों युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इधर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में घायल पीड़ित द्वारा आवेदन दी गई है। आवेदन के आधार पर जांच उपरांत हिरासत में लिए गए दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
Post a Comment