सुपौल से बलराम कुमार की रिपोर्ट
सुपौल : मामला सुपौल जिला सदर थाना का है।
कोशी रेंज DIG, प्रणव कुमार प्रवीण, ने सुपौल सदर थाना का किया निरीक्षण।इस दौरान थाने में लंबित कांडों का किया समीक्षा।DIG,प्रणव कुमार प्रवीण, ने बताया की हमलोगों मुख्य उद्देश्य है की जिले में हो रहे क्राइम को कंट्रोल करना है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए समीक्षा की जा रही है।
साथ हीं ये भी बताया की खास कर हो रही लूट की घटनाओं पर विराम कैसे लगाया जा सके इसको लेकर विशेष पहल की जा रही है
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अधिकांश लूट की घटनाओं का उदभेदन कर लिया गया है।
जो अच्छी बात है।साथ ही यह भी जरूरी है कि लूट की घटना नहीं घटे इसके लिए तमाम उन कांडों का उदभेदन सहित संबंधित पर कार्रवाई जरूरी है।थाने में कांड लंबित नहीं रहै इसकी जरूरत है।वहीं पुलिस बल द्वारा पैरेड कर सलामी भी दी गई।
Post a Comment