सुपौल : मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत राघोपुर थाना क्षेत्र के सोराजन की रहने वाली बीबी नूरजहां की है।पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत को लेकर महिला हेल्प लाइन पहुंची।
दहेज प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन अधिकारी को लिखित आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।
जिसमे पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मधुबनी जिले के सुरियारी निवासी मो0 इरसाद से पांच साल पूर्व में हुई है।
हाल में हीं कुछ दिनों से लगातार उनके पति,एवं ससुर,सास,देवर,द्वारा दहेज के नाम पर चार लाख रुपये एवं चार पहिया वाहन का किया जा रहा माँग।दहेज नहीं देने पर उन लोगों के द्वारा बिजली करेंट,अन्य कई तरह से जान से मारने का किया जा रहा प्रयास
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इधर एक रात उसके देवर दिलशाद,एवं ससुर मो0 यूनिस द्वारा इस बात को लेकर उसको जान से मारना चाहा लेकिन किसी तरह वो उससे बच कर निकल पाई।जान बचाकर रात को भाग कर वापस अपने नैहर आ गई।जिसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर लगाई है न्याय की गुहार
फिलहाल महिला हेल्प लाईन परियोजना प्रबंधक सह परियोजना पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने पीड़िता के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपियों को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का दिया निर्देश।
साथ हीं ये भी बताया की महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के बाद दोनों पक्षों का बयान लिया जाएगा दोनो पक्षों में समझौता हो जाती है तो ठीक है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब देखना लाजमी होगा की पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाती है।
Post a Comment