Top News

रेल यात्री का जान बचाने के लिए गया जिलाधिकारी ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

रिपोर्ट आशीष कुमार
    गया.
गया जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई राजेंद्र कुमार राय को गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह बहादुरी का परिचय देते हुए रेल यात्री को जान बचाने के लिए किए गए साहसिक कार्य के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर गया सम्मानित किया. 8 जून को हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा स्पेसल एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने के लिए रेल यात्री गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में ट्रेन खुल गई ,रेल यात्री दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में लगेज बैग गिर गया. यात्री लगेज बैग को उठाने के दौरान प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की बोगी के बीच फस गया. इस दरमियान यात्री कई मीटर तक रेल यात्री घिसते हुए जा रहा था. जिसे देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई राजेंद्र कुमार राय अपनी जान जोखिम में डालकर बिना परवाह किए हुए रेलयात्री का जान बचाई इस कार्य को देखते हुए गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने गया समाहरणालय सभाकक्ष में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इस संदर्भ में राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि हमारी ड्यूटी था रेल यात्रियों का सुरक्षा प्रदान करना हावड़ा पूर्वा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन गया जंक्शन से खुल गई यात्री स्लीपर कोच में दौड़कर चढ़ने के दौरान यात्री का दो लगेज बैग गिर गया. यात्री उठाने के दौरान चलती ट्रेन से रेलवे प्लेटफार्म व ट्रक के बीच में फस गया जिसे देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाने के लिए मैंने आरपीएफ पर तैनात कर्मियों का बोला तब तक देखा कि देरी हो चुका था मेरा कर्तव्य है रेल यात्रियों का जान बचाना अपनी जान को बगैर परवाह किए रेल यात्री को बचाएं इस उपरांत मुझे गया जिलाधिकारी अभिषेक सर द्वारा पुरस्कृत किया गया .इसके साथ ही गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरपीएफ ड्यूटी पर तैनात राजेंद्र कुमार राय 8 जून को हावड़ा पूर्वा स्पेशल ट्रेन में सफर करने के दरमियान एक रेलयात्री गिर गया जिसे जान बचाने के लिए अपनी बगैर जान परवाह किए रेल यात्री की जान बचाने का फुटेज सीसीटीवी में कैद है इस कार्य के लिए सभी जगह इन की प्रशंसा की गई और अपनी निष्ठा पूर्वक ईमानदारी का परिचय दिया जिसके लिए आज पुरस्कृत किया गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post