गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
शेरघाटी अनुमंडल के डुमरिया प्रखण्ड के छकरबंधा टोला महराव गांव के लोगो को दो माह से अनाज नही मिलने से लोगो मे काफी नाराजगी है । लाभुको ने अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित के पास दिया आवेदन में कहा कि हम लोगो को दो माह से डीलर रामविलास पासवान द्वारा अनाज का वितरण नही किया गया है, इससे पहले भी अपने मनमौजी ढंग से वितरण करता था, कम अनाज दे कर ज्यादा पैसा वसूलता था यहाँ तक के किसी को अंगूठा भी नहीं लगाता था जब हम लोग उस से पूछते है तो कहता है कि जो करना है करो हम किसी से नही डरते है।ग्रामीणों का यह भी आरोप हैं कि की एमओ को इसकी शिकायत किये तो उसने भी कड़े शब्दों में कहा कि जहां जाना है जाइये किसी का कुछ नही सुना जाएगा।एसडीओ उपेंद्र पंडित ने एमओ को जांच करने आश्वासन लाभुकों को दिया है।
इस मौके पर अर्जुन पासवान, बड़हन पासवान रामस्वरूप पासवान, शमशाद आलम जावेद आलम आदि 50 से 60 लोग उपस्थित रहें
अब देखना ये होगा कि कबतक अनुमंडल पदाधिकारी इस डीलर के खेलाफ ऐक्शन लेते हैं
Post a Comment