सुपौल : मामला सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के प्रखंड एवं ब्लॉक परिसर में अवस्थित सरकारी CMR, गोदाम की है।
पिपरा प्रखंड एवं ब्लॉक परिसर स्थित सरकारी CMR, गोदाम से कई बोरियां अनाज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।SDM, मनीष कुमार, ने बताया की देर रात CMR,गोदाम में अनाज की चोरी करने का मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई है।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिपरा पुलिस ने गोदाम के बगल में स्थित वन विभाग में काम करने वाले एक कर्मी को शक के आधार पर पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब एक दर्जन चोर CMR, गोदाम से गेहूं चोरी करने में लगे हुए थे।
लेकिन स्थल पर पुलिस एवं संबंधित विभागीय कर्मी के पहुंचने पर सभी चोर भाग गए।स्थल पर मौजूद CMR, गोदाम के AGM, सौरभ कुमार,फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।वहीं सूचना मिलने पर सुपौल सदर SDM,मनीष कुमार, जांच के लिए पिपरा पहुंचे और CMR, गोदाम का निरीक्षण किया है
उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।
गोदाम के AGM, सौरभ कुमार, गोदाम से हुई चोरी का आकलन कर रहे हैं।कितने बोरी गेहूं या चावल चोरी हुई है उसके बाद ही पता चल पाएगा।साथ हीं उन्होंने ये भी बताया कि उसके बाद जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।आखिर पुलिस पर भी सवाल खड़ा हो रहा है की प्रखंड एवं ब्लॉक परिसर में सरकारी CMR, गोदाम है।
Post a Comment