पूर्णिया: जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजेश यादव शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान से उनके कार्यालय में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोरोना काल मे गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लोगों की दुश्वारियों का जिक्र करते हुए लॉक डॉउन अवधि का बिजली बिल माफ करने का आग्रह किया राजेश यादव ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि कोरोना काल मे गरीब तबके के लोग आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में वे कोरोना कालीन अवधि का बिजली बिल जमा करने में असमर्थ पा रहे हैं। अब उन्हें बिजली काटे जाने की चिंता भी सताने लगी है
राजेश यादव ने कहा कि ,अगर पूरी तरह बिजली बिल माफ करने में तकनीकी समस्या हो तो कोई बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए , ताकि बीपीएल वर्ग के लोगों को राहत मिल सके ।अधीक्षण अभियंता ने कहा कि इस मांग पर विचार के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
Post a Comment