Top News

जमीन विवाद को लेकर बच्चे का किया अपहरण मांगा फिरौती

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले से सोमवार को शिवम नाम के एक 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया. किडनैप करने वाला युवक बच्चे के पिता का दोस्त ही है. आरोपित अनिल बच्चे को साइकिल खरीदने के बहाने उसे सोमवार को घर से बुलाकर ले गया और वह वापस नहीं लौटा.इधर, परिजन शाम होने तक बच्चे के आने का इंतजार करते रहे. अनिल ने परिजनों को वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर यह बताया कि अगर 24 घंटे में पैसे नहीं मिले तो वह बच्चे की किडनी बेचकर, सिर काट देगा. अनिल ने भेजे गए मैसेज में लिखा है, “घर के चार लाख 11 हजार रुपये, सामान का 2,050, जाप के 100 रुपये, मुर्गा के 100 रुपये, होटल खर्च 1,500 रुपये दिए गए अकाउंट नंबर में जमा किया जाए.” अनिल ने अपनी पत्नी का अकाउंट नंबर दिया है.
बताया जाता है कि अपहृत बच्चे के पिता गजेंद्र मिश्रा और आरोपित अनिल दोस्त हैं. दोनों साथ में पूजा-पाठ व जाप कराते हैं. पूर्व में पैसे के विवाद और किसी जमीन के विवाद को लेकर दोनों के बीच पहले से ही तनाव था. पैसे के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है.
आरोपी अनिल पांडेय के किसी परिजन को गजेंद्र मिश्रा ने गलत जमीन दिलवाई थी जिससे वह परेशान था. दोनों के बीच पूजा-पाठ को लेकर यजमान की ओर से दिए गए पैसे को लेकर लेनदेन में विवाद था. इससे वह परेशान होकर अपने ही दोस्त गजेंद्र मिश्रा के बेटे का अपहरण कर लिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post