Top News

24 घंटे में पुलिस ने अपहरण बच्चे को सकुशल किया बरामद

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 गया पुलिस को  बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 घंटे के अंदर 12 वर्षीय अपहृत बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना बीती रात की है। गया के बागेश्वरी मंदिर के पुजारी के 12 वर्षीय बेटे को घर से बहला-फुसलाकर ले अपहरण करता है ले गया ,और रात के करीब 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे के बीच ₹500000 फिरौती की मांग अपहरणकर्ता ने की। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और किए गए कॉल के आधार पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को ट्रेस कर लिया। हालांकि इस बीच आक्रोशित लोगों ने बागेश्वरी मंदिर के निकट आगजनी और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसी बीच पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और बताया कि अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post