पूर्णिया: शराब तस्करों के विरुद्व पूर्णिया पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है। जानकीनगर थाना पुलिस ने कुल-201 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकेश यादव पिता- नागो यादव साकिन-पस्तपार थाना -सौरबाजार जिला- सहरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बनमनखी कीओर से एक ब्लू रंग के टैंपू के हाफ डलिया के नीचे छुपाकर विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी, श्री विभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा उक्त वाहन का खोज बीन प्रारम्भ प्रारंभ किया गया। खोजबीन के क्रम में जैसे ही किस मोहन राय के डिपो के सामने पहुंचा तो देखा कि एक ब्लू रंग का टैंपू हाफ डलिया मुरलीगंज की ओर जा रहा है। जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस बल के द्वारा रोका गया एवं उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से महंगे ब्रांड के कुल 201 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment