Top News

सभी कर्मी टीकाकरण के लिए लोगो को करे जागरूक -डॉ पंकज कुमार सिंह

कुरसेला से मनिकंत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। कोरोना महामारी से बचाव के लिये चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें एक भी घर और एक भी लोग टीका लेने से नहीं छूटे इसपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० पंकज कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिये लोगों को  प्रोत्साहित करें घर - घर जाकर आशा कार्यकर्ता लोगों को वैकसीनेसन के बारे बतायें कि कैसे कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना का टीका लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में कोई भी घर टीकाकरण से बंचित ना रहे इसके लिये लोगों के घरों तक जाकर जागरूकता अभियान चलायें। इस मौके पर स्वास्थय  प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, डॉ उज्जवल कुमार, बीटीओ  प्रफुल्ल कुमार झा तथा स्वास्थ्य कर्मी के साथ दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post