पूर्णिया: जानकीनगर थाना पुलिस ने छिंतई की घटना में संलिप्त 3 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के नाम अभिनव कुमार यादव पिता- पिता अर्जुन यादव साकिन - हरिपुर वार्ड नंबर 10, सुमन यादव पिता - राम प्रसाद यादव, ललन कुमार पिता - अनिल यादव दोनों साकिन -हरीपुर है।पुलिस ने इनके पास से 2 बाइक भी बरामद किया है
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिंटू कुमार यादव पिता -पंचलाल यादव साकिन-जियनगंज थाना -सरसी कार्य से कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में रामपुर तिलक मोरहो के पास बाइक सवार पांच अपराध कर्मी के द्वारा मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास करने लगा। हल्ला गुल्ला करने पर ग्रामीणों के द्वारा एक अपराधकर्मी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को कब्ज़े में लेकर छिंतई कर लेने के आरोप में जानकीनगर थाना कांड संख्या -121/21 दिनांक - 23.06.2021 धारा -398 भा द वि दर्ज किया गया बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी, श्री विभाष कुमार के नेतृत्व में पकड़ाए अभियुक्त की निशानदेही पर दो अन्य अपराधकर्मी को मुरलीगंज से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, तथा शेष बचे अपराधकर्मी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
Post a Comment