पूर्णिया: बायसी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से 188.280 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में 1 तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है।
आज सुबह बायसी थाना पुलिस गस्ती कर रही थी। इसी क्रम में संदेह के आधार पर दालकोला की ओर से आ रही स्कार्पियो रजि0 न0-बीआर 11 पीसी 5426 वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से कुल -188.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया एक अभियुक्त नितीश कुमार पिता- नरेन्द्र शर्मा साकिन-अजुआह थाना-बिशनपुर ज़िला - सुपौल को गिरफ्तार किया गया है।
Post a Comment