Top News

भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी कुरसेला मंडल के द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार महतो की अध्यक्षता में कुरसेला मंडल के सभी शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ० मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा डॉ० मुखर्जी के जीवनी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जबकि इस अवसर पर कई जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राघवेंद्र प्रताप, पवन कुमार सिंह, विजय जयसवाल, केंपू मंडल, प्रमोद महाल्दार, शंभू झा, कुंदन पासवान, पंकज पासवान, गुलशन शर्मा, अनिल मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post