अररिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिन शुक्रवार को खजुरी बाजार में सामाजिक न्याय सम्मान दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम विधिवत उद्घाटन पूर्व राजद विधायक अनिल कुमार यादव के द्वारा किया गया। सामाजिक न्याय सम्मान दिवस के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के 74 वा जन्म दिन के अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव ने केक काट जन्म दिन मनाया
राजद कोवीड केयर सेंटर व लालू रसोई का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अवसर पर लालू रसोई में जरूरत मंद गरीब लाचार को भोजन कराया गया।
जानकारी अनुसार राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के जन्मदिन को राजद कार्यकर्ता ने सामाजिक न्याय सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर राजद कोविड केयर सेंटर व लालू रसोई का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सबसे पहले लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार ने केक काटकर केक काटा वह लालू के लंबी उम्र की कामना कार्यकर्ताओं के संग किया। राजद को भी केयर सेंटर में बीमार ग्रस्त लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। बीमार व लाचार लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया राजद कोविड केयर सेंटर में आस पास के लोगों ने चिकित्सक से स्वास्थ्य संबंधी सलाह लिया ।चिकित्सक से परामर्श लेने वाले लोगों के बीच जरूरी दवा का वितरण किया गया लालू रसोई में उपस्थित लोगों को पूर्व विधायक द्वारा भोजन कराया गया जिसमें आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राज अद्भुत रसोई का स्वाद चखा
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि सामाजिक न्याय को गति देने वाले पुरोधा में राजद सुप्रीमो की गिनती की जाएगी। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के माध्यम दलित, पिछड़ा व कमजोर वर्ग के उत्थान की लड़ाई को गति प्रदान किया। जिसके कारण गरीब गुरबा भी थाना ब्लॉक व अन्य कार्यालय में अपने आवाज को बुलन्द किया। सामाजिक परिवर्तन के लिए लालू प्रसाद आजन्म याद किए जाएंगे । मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, नागेश्वर कमल, भूमि मेहता,अजय यादव, मुन्ना यादव, अरविंद यादव, रामावतार चोधरी, पप्पू यादव, जय कुमार मंडल, जीवन सिंह, माहेश्वरी ऋषि,रमेश यादव,जगत नारायण ठाकुर, विजय सिंह बघेला, सूर्य नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
Post a Comment