Top News

लड़की पैदा होने पर पति बदला पति बोला जहर खाने की देती है धमकी

पूर्णिया: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में लॉकडाउन के पश्चात आज कुल 35 मामलों की सुनवाई की गई। डगरूआ थाना की एक पत्नी की शिकायत थी कि उसके ससुराल वाले मोटरसाइकिल एवं एक धेनु गाय की मांग करते थे। और माँग की पूर्ति भी कर दी गई,  किंतु पति सौतेली माँ के वहकाब में आकर पति 1 लाख रुपैया की मांग करने लगा।
महिला ने बताया कि जब उसे बच्चा हुआ तो सौतेली मां ने पति को उससे दूर बाहर भेज दिया। केंद्र में उपस्थित पति ने सारे आरोपों का खंडन किया और भविष्य में कोई किस्म की शिकायत का मौका नहीं देने की कसम खाई केंद्र के हस्तक्षेप से मेल मिलाप हो गया
दूसरा मामला भी डगरूआ थाना का ही था जिसमें पत्नी की शिकायत थी की लड़की पैदा होने के बाद पति पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट हो गई। साथ ही उसकी  गौतनी उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
 प्रतिवादी पति आरोप का खंडन करता है और कहता है वह बार-बार जहर खाने की धमकी देती रहती है तथा बच्चे को समय पर खाना नहीं देती है। जिसके कारण उसने गुस्से में उसे थप्पड़ मारा भी है। केंद्र के समझाने बुझाने पर दोनों ने केंद्र के समक्ष या कसम खाई कि भविष्य में कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे
मामले को सुलझाने में केंद्र के सदस्य स्वाति वैश्ययंत्री, दिलीप कुमार दीपक, जीनत रहमान, रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल बबीता चौधरी एवं नारायण कुमार गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post