पूर्णिया/संवाददाता
छात्र राजद के कार्यकर्ता द्वारा सामाजिक न्याय के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी का 74 वां जन्मदिवस केक काटकर सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में पूर्णिया कॉलेज के प्रांगण रंगभूमि मैदान में छात्र राजद जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह उर्फ बंटी सिंह के नेतृत्व में मनाया गया
मौके पर मुख्य रूप से छात्र राजद के पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार उर्फ अंकित यादव उपस्थित थे। अभिजीत कुमार उर्फ अंकित यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव किसी व्यक्तित्व के मोहताज नहीं है, उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सामाजिक न्याय एवं विकास के साथ बिहार को 6 विश्वविद्यालय देने का काम किया। और चरवाहा विद्यालय खोलकर उन गरीब बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जो अपने पशु को चराने के लिए जाते थे और अंत में श्री यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि लालू जी कोई व्यक्ति ही नहीं बल्कि लालू प्रसाद एक विचारधारा है जो बिहार को सामाजिक न्याय के साथ जोड़ती है। मौके पर मुख्य रूप से छात्र राजद नेता अंकुर यादव, मोहम्मद निहाल, मोहम्मद आफताब, अमित कुमार, अश्मित यादव, अमरदीप सिंह, पीयूष पुजारा, मधुकर विशाल, पवन झा, मिट्ठू झा, रमेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Post a Comment