Top News

आमी कोबरा कहने पर बंगाल पुलिस मिथुन से कर रही है पूछताछ

आमी कोबरा और दुश्मनों को मसलने वाली बात पर फ़िल्म स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से बंगाल पुलिस पूछताछ कर रही है। यह पूछताछ  मनिकतला पुलिस कर रही है, क्योंकि यहाँ मिथुन चक्रवती पर चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर मामला दर्ज है। 
मालूम हो कि बंगाल चुनाव के दौरान बिग्रेड मैदान के चुनावी रैली में पीएम मोदी के उपस्थिति में मिथुन ने आमी कोबरा और दुश्मनों को मसलने की बात कही थी। चुनाव के बाद बंगाल में हुए हिंसा को इसी भड़काऊ भाषण से जोड़कर देखा जा रहा है।
मनिकतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद मिथुन ने  कोर्ट से जमानत भी लेने की कोशिश की मगर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया और पुलिस पूछताछ में मदद करने को कहा।
मालूम हो कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है। सुबह सुबह मनिकतला पुलिस ने वर्चुवल माध्यम से कई घंटे से पूछताछ कर रही है, जिससे उनके फैंस भी नाराज है। आपको बता दे कि पहले मिथुन त्रिलमुल काँग्रेस में ही थे। चुनाव से येन पहले वे बीजेपी में आ गए थे। हालाकि कोबरा और दुश्मनों का नाश करने वाली बात के बारे में वे  कईबार कह चुके है कि  यह उनके फ़िल्म का डायलॉग है और सिर्फ लोगो के मनोरंजन के लिए कहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post