Top News

पटना के सूचना पर पूर्णिया पुलिस ने पिकअप से शराब बरामद किया

पूर्णिया: शराब तस्करों के विरुद्ध जानकीनगर और डगरुआ पुलिस ने करवाई की हैं। दोनों थाना क्षेत्रों से कुल-653.76 लीटर शराब जप्त किया गया है।
डगरुआ थाना पुलिस ने रात्रि गस्ती के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलाम चौक की ओर आ रही स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा दिया।  किन्तु चालक नहीं रुका एवं गाड़ी को तेजी से NH31 पक्की सड़क की ओर भगाने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर बरसोनी टोल प्लाजा के पास उक्त स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर-एच आर 51 यू 1261 को पकड़ा गया तथा तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से  विदेशी शराब की कुल मात्रा -223.500 लीटर जप्त किया गया है। अंधेरा का फायदा उठा कर चालक भागने में सफल रहा।
वहीं दूसरी ओर जानकीनगर थाना पुलिस रात्रि गस्ती के क्रम में जानकीनगर चोपड़ा बाजार के पास मधनिषेध इकाई बिहार पटना की टीम के द्वारा सूचना दिया गया कि एक उजले रंग के बोलेरो पिकअप गाड़ी द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है, तथा उसके आगे आगे एस्प्रेसो कार के द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है। सूचना के आलोक में उक्त वाहनों की खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन करने के पश्चात  एक उजले रंग के बोलेरो पिकअप रजि0 न0-बीआर 19 जिए 0135 एवं एस्प्रेसो कार बिना नंबर का ग्राम झालीघाट सड़क के किनारे एक व्यक्ति के दरवाजा पर खड़ी अवस्था में मिला। जिसे पुलिस बल के द्वारा अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में बोलेरो पिकअप से कुल -430.26 अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।
विधिसम्मत कारवाई पुर्ण करते हुए बिहार राज्य में पूर्णतः प्रतिबंधित शराब एवं तथा  उक्त वाहनों को विधिवत जप्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post