पूर्णियाँ: जिले के अनगढ़ थाना और किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र पर बसे अनगढ़ रेडलाइट एरिया में हुए सेक्स वर्कर की मौत में जहाँ अपनो ने ही दगा दी वहीं पुलिस का रवैया भी कम अमानवीय नहीं रहा। पहले तो सीमा विवाद में 15 घंटे शव यूं ही पड़ा रहा, उसके बाद पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम कराकर अपने कर्तब्य से इतिश्री करते हुए, रेडलाइट एरिया में ही जाकर रख दिया। जहाँ मृतिका के शव को किसी ने नहीं छुआ और फिर 8 घण्टे शव पड़ा रहा। किसी ने भी दाह संस्कार करने की जहमत तक नहीं उठाई।
सीमा विवाद से पल्ला झाड़ने वाले कोचाधामन पुलिस बुधवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर किशनगंज पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। जिसके बाद पोस्टमार्टम होने के बाद रेडलाइट एरिया में ही एक घर मे चौकी पर रखकर चली गई। जबकि इसी रेडलाइट एरिया में उससे जबदस्ती देह ब्यपार कराया जाता था। करीब 7 8 घंटे बीत जाने के बाद भी वहाँ के लोगों ने शव को अपने यहाँ दफनाने नहीं दिया।
ग्रामीणों ने नहीं दफनाने देने का एक वजह लड़की का हिन्दू होना भी बताया। युवती के मरे 24 घंटे से ऊपर हो जाने की वजह से बदबू देने लगा था, जिसके बाद अनगढ़ के ही कुछ लोगो ने शव को किशनगंज ले जाकर हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर दिया।
वहीं घटना का आरोपी ऋषभ उर्फ मौसम घटना के बाद अपने परिवार के साथ फरार है। बताया जाता हैं कि पैरवी लगाकर मामले को रफा दफा कराने में लगा हुआ है। वहीं पुलिस कार्यवाई भी इस मामले में शून्य है।
सूत्र बताते है कि करीब 3 दिनों से युवती ने देह ब्यपार करना बंद कर दिया था और इस वजह से ऋषभ उर्फ मौसम उसके साथ मारपीट कर रहा था। जिसके बाद युवती का घर मे फंदे से झूलता हुआ शव बरामद हुआ था। जिससे लोगों में शंका पैदा हो गया कि युवती की हत्या कर फंदे पर लटका दिया या खुद ही आत्महत्या की है?
युवती के शव का पोस्टमार्टम कोचाधामन पुलिस द्वारा कराए जाने से यह साफ हो गया कि यह रेडलाइट एरिया कोचाधामन थाना के अंतर्गत आता है। बस यही सीमा विवाद का फायदा देह ब्यपार के माफिया उठाते है। कोचाधामन थाना के अंतिम छोड़ पर अनगढ़ रेडलाइट एरिया है, जिसकी दूरी करीब 25 किलोमीटर होगी, वही पूर्णियाँ जिला का अनगढ़ थाना मात्र 100 कदम की दूरी पर है। यही वजह है कि यहाँ हुए घटना पर दोनों थाना कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती है। जिसका फायदा उठाते हुए दलालो ने यहाँ नया रेडलाइट एरिया बना डाला।
वहीं सवाल यह भी है कि युवती कौन है, कहाँ से खरीदकर यहाँ लाया गया था, जिसकी जाँच पुलिस को करना है। वहीं इन सारे सवालों का जवाब धंधा कराने वाला ऋषभ उर्फ मौसम ही दे सकता है, जो पुलिस के नजर में फरार है।
Post a Comment