Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: योग दिवस पर आयोजित होने वाले कोरोना टीका करण की सफलता को लेकर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता विभिन्न विभागीय अधिकारी की बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक में मिशन 4000 की सफलता को लेकर वभगिय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जीविका, स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वच्छता कर्मी, पंचायत सचिव उपस्थित थे
जानकारी अनुसार योग दिवस पर आगामी 21 जून को सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाना है जिसकी सफलता को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मी से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने को लेकर चर्चा किया गया। करण की सफलता को लेकर जीविका समूह से जुड़ी सदस्य आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सेविका को घर घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक कॉल नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर टीका लगाने की अपील कर रहे हैं। इन कर्मियों के द्वारा टीका लेने वाले लोगों का गृह वार परिवार के मुखिया के साथ सर्वे कर किया जाना है ।सर्वे में परिवार में कितने सदस्य हैं परिवार के सदस्य में टीका लेने वाले एवं टीका से वंचित पारिवारिक सदस्यों का सर्वे किया जाना है । उपस्थित कर्मी के बीच टीका सत्र स्थल के आस पास के टोला मुहल्ले में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया। टीकाकरण को लेकर बुद्धिजीवी यू वह धर्मगुरुओं से संपर्क स्थापित कर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया । बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ,प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार ,जीविका बीपीएम दिवाकर दास ,बीआरपी कुंदन कुमार, स्वच्छता सनव्यक राजेश कुमार,पंचायत सचिव बच्चा लाल यादव,प्रदीप सिंह के अलावा अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे ।
Post a Comment