गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
Gaya new
गया-पेट्रोलिंग पर निकले बोधगया थाने के एसआई व पैंथर जवान की बाइक को पिकअप वैन ने धक्का मार दिया। इससे पैंथर जवान और एसआई दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीकअप वैन धक्का मार कर मौके से फरार हो गया है।बोधगया के कालीमंदिर के निकट सोमवार की सुबह एसआई महेंद्र यादव व पैंथर के जवान गश्ती पर निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में सामने से आ रहा पीकअप वैन ने बाइक सवार को चकमा देने के ऐसा कट मारा कि बाइक व पीकअप के बीच टक्कर हो गई। इससे बाइक समेत दोनों पुलिस कर्मी सड़क गिर गए। इससे दोनों पुलिस कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। दोनों को आसपास के लोगों ने बोधगया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि पैंथर जवान अभय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इधर बोधगया थाने की पुलिस धक्का मारने वाली पीकअप वैन की तलाश में जुट गई है। लेकिन पिकअप वैन का कहीं से कोई अतापता पुलिस को नहीं चल सका है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पीकअप वाहन में कोई गलत सामान ढोया जा रहा होगा इस वजह से उसके चालक ने पुलिस को देख कर उन्हें चकमा देने की कोशिश की। जिसकी वजह से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई और पीकअप वैन मौके से तेजी के साथ फरार हो गया।
Post a Comment