Top News

विदेशी महिला के बंद कमरे से चोरो ने उड़ाए 50 हजार रुपए।

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

Gaya news
:गया जिला के बोधगया थाना क्षेत्र के टीका बिगहा में रहने वाली एक वियतनामी विदेशी महिला के बंद कमरे से आज दोपहर बाद चोरी की घटना प्रकाश में आई है।टीका बिगहा स्थित शैलेंद्र हाउस में रहती है।चोरी की घटना उस वक्त हुई जब वो विदेशी महिला 11 बजे के करीब गरीबों के बीच राशन बाटने बाराचट्टी के शोभ गांव गई हुई थी। जब वहाँ से 4 बजे वापस आई तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे के अंदर का समान इधर-उधर बिखरा हुआ था। महिला ने कमरे में रखे बैंग को देखा तो उसके अंदर के समान बहार बिखरा हुआ था एवं बैंग में रखी हुई 50 हजार रुपए उसमे नही था। जिसके बाद महिला ने इसकी लिखित शिकायत बोधगया थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी लिया। जांच के दौरान पुलिस को घर के दीवार पर जूते के निशान भी मिले है। वियतनाम की महिला चेन्नई से 20 दिन पहले ही बोधगया आई थी। गरीबों के बीच राशन बाटने के लिए उसके पास सोमवार को रुपए आया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि विदेशी महिला ने 50 हजार नगद चोरी होने की शिकायत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post