Top News

बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से मारा धक्का,घायल अवस्था मे सीएचसी कराया गया भर्ती।

गया से  आशीष कुमार कि रिपोर्ट
Gaya news 

:-गया-बोधगया नदी तटीय मार्ग पर सेवधर बिगहा गांव के समीप लहरियाकट अपाचे बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से धक्का मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार व साइकिल सवार दोनों गया से बोधगया की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार लहरियाकट चलते हुए पीछे से धक्का मारकर चलते बना। वृद् व्यक्ति का सिर फट गया और सड़क पर खून बहने लगा। तब स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए बोधगया सीएचसी में भर्ती कराया। बोधगया थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल वृद्ध की पहचान अबतक नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post