गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
Gaya news
-गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जाँच चौकी डोभी में उत्पाद विभाग की पुलिस ने अवैध शराब से भरी सुमो वाहन को जब्त कर लिया और वाहन में लदे 1500 भौकाल मशालेदार देशी शराब को भी जब्त किया गया।उत्पाद सहायक आयुक्त आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि सुमो वाहन से अवैध देशी शराब लेकर बिहार जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर ने समेकित जाँच चौकी पर नेशनल हाईवे में चेकपोस्ट लगाकार जांच का निर्देश दिया।कुछ देर के बाद झारखण्ड की ओर से आ रही सुमो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन न0 यूपी 14 बी एक्स 4894 पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे
।मौके पर मौजूद जवानों ने गाड़ी का पीछा पीछा कर वाहन को अपने कब्जे मे लिया और दो शराब तस्कर को हिरासत में ले जाँच शुरू कर दिया।सुमो वाहन में 1500 अवैध देशी शराब बरामद करने मे सफलता मिली।गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरया निवासी आशुतोष कुमार सिंह एवं अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर तेलया निवासी मो.अली के रूप में हुई है।अवैध शराब राँची झारखंड से औरंगाबाद जिले के गोह में ले जा रहे थे।आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है।इस मौके पर उत्पाद विभाग एवं सैफ के जवान सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
Post a Comment