Top News

प्रेम बदला रिश्ता में लड़के को खोजते हुए कोडरमा पुलिस तकनीकी सहायता से पहुंची गया

  गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया शहर के पिता महेश्वर से प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर लड़की के पिता लड़का अजय कुमार पर अपहरण का केस किया था । लड़का ने बताया के हमलोग गया कोर्ट में शादी रचा ली है। बतादें की लड़की कोडरमा झारखण्ड की रहने वाली है लड़का गया के पिता महेश्वर का रहने वाला है । इस संबंध में  कोडरमा थाना के एसआई चुन्नू पासवान ने बताया के अपहरण मामला दर्ज होने के बाद तकनीकी मदद से यहाँ पहुँचा जहाँ लड़की बरामद हो गई है । जो बालिग है और अपने पिता के साथ नही जाना चाहती है। लड़की सायबर कैफे का बहाना लगा कर 15 तारिक को घर से निकली थी जो घर वापस नही लौटी तो गया से लड़का का फोन आया था । इसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी । वहीं लड़की शिफाली शर्मा ने बताया के हम दोनों की गया कॉलेज में मुलाकात हुई थी उसके बाद प्रेम प्रसंग चला फिर हम दोनों गया में साथ रहने लगे । साथ ही बताया के मेरे पिता जी सरकारी नौकरी में है इसी लिए मैं गया में रहती थी जो आज प्यार को रिश्ते में बदल गया इसके अलावे उन्हों ने बताया के मेरे पिता मेरे पति पर से अपहरण का मुकदमा उठा लें मैं अपने पति के साथ ही रहूँगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post