Top News

अपने बहन के घर गई युवती का शव खेत मे मिला

Purnia news
पूर्णिया: बायसी थाना अंतर्गत के डंगराहा के पास खेतों में एक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान बायसी के नवाबगंज पोखरिया के रहने वालेेेे मो रशीद की बेटी के रूप में की गई है। मृतका अपनी बहन के साथ अपने रिश्तेदार के यहाँ आयी थी जो रात से गायब थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर रिश्तेदार ने युवती की पहचान की।
खेत में 16 वर्षीय नूरेशा का लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी
घटना के संबंध में मृतिका जे पिता अब्दुल रशीद बताया कि ने लिखित आवेदन देकर बताया की नूरशा अपनी दो बहन के साथ बालूगंज मजार पर गई थी। लौटते समय सभी अपने रिश्तेदार सनबहन से मिलने कोलटोला बालूगंज पहुंची। जिसके बाद घर लौटने के लिए बालूगंज हाट सवारी का इंतज़ार करने लगी। कोई सवारी न मिलने पर पुनः अपने रिस्तेदार के यहाँ लौट गई और वही सो गई
घर के लोग जब सुबह उठे तो मृतका अपने बेड से गायब थी।
आसपास उसकी खोजबीन की गई मगर नहीं मिली। 
कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने दोनों बहन को डंगराह घाट श्रीपुर मौजा स्थित एक खेत में एक शव होने की बात बताई। जब वहां दो बहने पहुंची और वहां का नजारा देखकर उनके होश ही उड़ गए क्योंकि वहां कोई और नहीं उसकी बहन नूरशा हीं मृत अवस्था में गले से दुपट्टा बंधे मिली।परिजन द्वारा पिता को और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है।
वहीं मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। लड़की ने अपने हाथ मे मेहंदी से अहमद नाम के युवक का नाम लिख रखा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
 मेहंदी से अहमद का नाम लिखा था आखिर कौन है यह अहमद जिसे नूरेशा ने अपने हाथों पर मेहंदी से उनका नाम लिख रखी थी वहीं उनकी बहनों का कहना है कि उनकी बहन की मोबाइल भी लापता है। क्या यही है बिहार सरकार का नारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का आखिर कब रुकेगी बेटियों पर हो रहे इस तरह का अत्याचार  क्योंकि यह घटना नई नहीं है इस तरह की कई नूरेशा अब तक अपनी जान गवा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post