Top News

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने प्रेमी जोड़े को मिलाया

Purnia news
पूर्णिया : पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पति पत्नी पारिवारिक कलह सुलझाने के साथ साथ बालिग प्रेमी जोड़े को भी मिलाने का काम कर रहा है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहाँ रानीपतरा की रहने वाली काब्या और सरसी का बलजीत दोनों ने घर से भागकर सिल्लीगुड़ी में शादी कर ली। मगर दोनों एक जाति का नहीं होने के वजह से दोनों के माता पिता इस शादी के खिलाफ हो गए। धीरे धीरे मामला बढ़ता ही चला गया। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल ने पूर्णिया एसपी दयाशंकर से न्याय की गुहार लगाई
मामला पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आते ही दोनों के माता पिता को नोटिस कर बुलाया गया। केंद्र ने कहा कि दोनों बालिग है और सरकार ने भी अंतरजातीय विवाह को मान्यता दी है। इसलिए दोनों इनलोगो के वैवाहिक जीवन मे कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा।केंद्र में लड़की ने भी अपने पति के साथ रहने की इक्षा जताई। केंद्र के समझाने पर लड़के के माता पिता तो मान गए , मगर लड़की की माँ ने 15 दिन का वक़्त मांगा। मगर दोनों पति पत्नी ने 15 दिन के वक़्त का इंतज़ार करना मुनासिब नहीं समझा और केंद्र से अनुरोध किया कि इसी वक्त केंद्र से विदाग़री दे दिया जाय  दोनों पति पत्नी की इक्षा पर केंद्र भी राजी हो गया और कहा जब मिया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी। दोनों का बांड पत्र बनाकर केंद्र से प्रेमिका हंसी खुशी अपने प्रेमी पति के साथ विदा हो गई।मामला को सुलझाने में केंद्र की संयोजिका सह महिला थानाध्यक्ष किरण बाला, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति ब्यशयंत्री, रविन्द्र शाह, जीनत रहमान, बबिता चौधरी और कार्यालय सहायक नारायण गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post