फलका :- पोठिया ओपी क्षेत्र के डूमर निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवक कीरविवार को दिन के करीब एक बजे की बरंडी नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक का पहचान डूमर चौक निवासी अमन कुमार (उम्र-25 वर्ष) के रूप में हुई। घटना को लेकर मृतक के गांव मातमी सन्नाटा में तब्दील हो गया है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पिछले दिनों मृतक अमन के चचेरे भाई अंकित कुमार का डूमर चौक समीप अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर लगने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी मृतक अंकित का शनिवार को श्राद्ध कर्म सम्पन्न हुआ था। जिसको लेकर मृतक अमन सपरिवार के साथ बरंडी नदी के डूमर घाट नहाने गये थे। नहाने के दौरान मृतक का पैर फिसल कर गहरे गड्ढे में चले जाने से पानी में डूब गया।परिजनों द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने अथक प्रयास के बाद अमन को पानी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए समेली स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना पाकर पोठिया पुलिस स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगे। लेकिन परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।लगातार तेरह दिनों के अंतराल में एक ही परिवार के दो युवकों के मौत को लेकर पूरे डूमर गांव में शोक का लहर छा गया।घटना को लेकर जिला पार्षद सरिता कुमारी, प्रमुख अनुकंपा कुमारी, जदयू नेता रौशन कुमार, डूमर मुखिया रानी देवी, पूर्व मुखिया बिनोद चौधरी, केदार मंडल, सुबोध कुमार मंडल, मनीष ठाकुर आदि ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किये हैं।
Post a Comment