Top News

मुखिया व चिकित्सा प्रभारी ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

कटिहार से ए डी खुश्बू की रिपोर्ट
फलका :- रविवार को रहटा में नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियो की दवा मुखिया राजेश रंजन ने पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। वही रविवार की संध्या फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पी के सिंह ने समीक्षा बैठक किए। समीक्षा बैठक के दौरान पल्स पोलियो सफलता को लेकर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर हाउस टू हाउस 80 टीम, मोबाइल के दो टीम, चौक चौराहों पर आठ टीम लगाया गया है आगे बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 35000 बच्चों को पोलियो की दो बुंद दवा पिलाई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी के सिंह ने बताया कि प्रथम दिन 7000 से अधिक बच्चों को पोलियो का खुराक दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आगे बताया कि हिंदुस्तान में पोलियो की समाप्ति कई वर्ष पूर्व ही हो चुकी है मगर आसपास के मुल्कों में आज भी पोलियो के वायरस के निशान मिल रहे हैं। इसलिए अभियान चला कर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। ताकि अन्य देशों से वायरस यहां तक ना पहुंच पाए। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक पवन कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post