फलका:- रविवार को फलका प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। दरमाही ग्राम में प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल, पकड़िया में परमानंद शर्मा, रहटा में गायत्री कुमारी, महेशपुर में मनोज मंडल, हथवाड़ा में प्रखंड अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनाया गया
भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी आदि के द्वारा विशेष कैंप लगाकर रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष संभू नाथ चौधरी ने बताया कि मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कोरोना टीकाकरण, टोक्यो ओलंपिक्स और मॉनसून समेत कई विषयों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुे कहा कि कोरोना के खिलाफ हम देशवासियों की लड़ाई जारी है, 21 जून को वैक्सीन अभियान के अगले चरण की शुरुआत हुई और उसी दिन देश ने 86 लाख से ज़्यादा लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया वो भी एक दिन में टोक्यो ओलंपिक्य का जिक्र करते हुए पीएम ने मिल्खा सिंह को याद किया। पीएम ने कहा कि मिल्खा सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पीएम मोदी ने कहा कि जब बात टोक्यो ओलंपिक्स की बात हो रही हो, तो मिल्खा सिंह जी जैसे महान एथलीट को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया। जब मिल्खा सिंह अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post a Comment