बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
बारसोई स्टेशन स्थित आरपिएफ ने गुप्त सूचना पर
छापेमारी कर अवैध तरीके से रेल टिकट का कारोबार करते गिरफ्तार किया है । इस संबंध में अपराध शाखा कटिहार एवं उप निरीक्षक शोएब आलम खान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए आजमनगर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से रेल टिकट का अवैध धंधा करने वाले मो इफ्तेखार आलम उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी अनुसार टिकट विक्रेता द्वारा निजी आईआरसीटीसई लोगिन से टिकट बनाकर महंगे दामों में बैचा करता था । नियमानुसार यह माध्यम गलत है । वहीं रैल थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के दुकान से एक लैपटॉप एक प्रिंटर एक मोबाइल 18 रेल टिकट अन्य कागजात जब्त किया गया है । आगे कहा कि रेल एक्ट 143 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।
Post a Comment