Top News

बारात में मछली का मुड़ा नहीं मिलने पर जमकर मारपीट 11 घायल 3 गंभीर

Gopalganj news
गोपालगंज: बिहार के लोग मछली खाने के शौकीन हैं, मछली में भी उन्हें अलग-अलग पीस पसंद है। किसी को मछली की पूछ वाली पीस पसंद है, किसी को पेटी, तो किसी को मुड़ा यानी सिर। आप सोचें अगर किसी को मन पसंद पीस नहीं मिले तो क्या होगा? जी हां कुछ ऐसा ही हुआ गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में जहां छोटू गौड के यहां बरात आई थी जहां बारातियों के लिए मछली और चावल का इंतजाम किया गया था। खाना में मछली का मुड़ा नहीं मिलने का कारण जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल हो गए हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है।
 घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठु गौड के यहाँ बारात आयी हुई थी। जहाँ अजय गौड और अभय गौड अपने रिस्तेदारो के साथ खाना खाने बैठ गया। दोनों अपने रिस्तेदारो को मनपसंदीदा पीस खिलाने लगे। और मछली के मुड़ा की माँग कर दी। काफी देर हो जाने के बाद भी खाना सर्व कर रहे राजू गौड और मुन्ना गौड मछली का मुड़ा लेकर नहीं आया जिसपर अजय गौड और अभय गौड ने दोनों की पिटाई कर दी
पिटाई खा रहे दोनों युवक के रिश्तेदार ने मारने वाले दोनों युवक की पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों पक्ष में रिस्तेदार जुटने लगे और फिर माहौल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे कुर्सी चलने लगे हैं जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बारात में अफरा तफरी मच गई।
पड़ोसियों की मदद से एक पक्ष घायलों को अस्पताल भोरे और दूसरे पक्ष के घायलों को सदर अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है
मामला बढ़ता देख स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों के समझाने के बाद दोनों पक्ष को शांत कराया गया। इस मामले में दोनों तरफ से थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
मामले पर एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्ष के मामलों की जांच कर रही है। अलग-अलग बयान दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post