Top News

कोरोना का टीका लगाने से मौत की सिर्फ अफवाह रहे जागरूक- सरपंच

Purnia news
पूर्णिया: बायसी प्रखंड के मलहरिया पंचायत के सरपंच मो निज़ाम जी के दरवाजे में सरपंच मो निज़ाम, संकुल कॉर्डिनेटर संयुक्ता कुमारी , नोडल अधिकारी कुणाल जी, प्रतिमा देवी आशा फसलेटेटर, एएनएम सुनैना कुमारी, जीविका से राजेश जी, रईस जी, सेविका अनुला देवी,आशा नीलम देवी, शिक्षक राशिद बेलाल, भवेश जी, नवल किशोर, बरुन जी विजय जी अर्णव कुमार एवं एल एस मधु कुमारी, BSDMA वोलेंटियर मो फिरोज, इत्यादि की उपस्थिति में किया गया।
 कोविड टीकाकरण, संकुल कॉर्डिनेटर संयुक्ता जी सरपंच मो निज़ाम जी जीविका से रईस जी आदि सभी सहकर्मि प्रत्येक दिन गांव में प्रत्येक दिन डोर टू डोर घर घर जाके आम जनों को जागरुक करते हुवे प्रत्येक दिन के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने तथा लोगो को वैक्सिनेशन करवाने का काम करते हैं। सरपंच मो निज़ाम ने ग्रामीणों को बताया कि मैंने स्वयं टीका लगवाया है मेरे परिवार के सभी सदस्य भी लगवाए है आप सब भी अवश्य लगवाए। सरपंच ने बताया कि वैक्सिन लेने से मरने या कुछ हो जाने की अफ़वाह बिल्कुल ग़लत है इससे कोई नहीं मरता है बल्कि इससे बीमारी से लड़ने कि क्षमता बढ़ता है, बॉडी में इम्यूनिटी पॉवर अधिक होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post