Top News

भुविवाद हेतु लगाए गए जनता दरबार में पाच मामलों में तीन निष्पादित

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
बारसोई थाना प्रांगण में भूमि विवाद निपटारे हेतु शनिवार को सीओ अमर कुमार राय के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया । इस संबंध में सीओ ने बताया कि आज सुनवाई हेतु कुल 5 मामले आए जिसमें आपसी सहमति से तीन मामले निष्पादित किया गया । तथा अन्य दो मामलों में एक पक्ष उपस्थित नहीं हुए जिससे उक्त दोनों मामलों के सुनवाई हेतु आगामी तिथि निर्धारित किया गया  ज्ञात हो कि बिहार सरकार द्वारा भूमि संबंधित सुनवाई हेतु प्रत्येक शनिवार संबंधित थाना क्षेत्र में जनता दरबार लगाई जाती है जिसमें सर्वप्रथम प्रयास किया जाता है कि उन्हें पक्षों की सहमति से मामले का निपटारा किया जा सके । वहीं सीओ ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोगों को अपील किया कि भूमि संबंधित विवादों के निपटारे हेतु जनता दरबार में आवेदन दे ताकि न्यायालय के जाने की आवश्यकता ना हो और सरलता पूर्वक भुमि विवाद मामलों का निपटारा हो सके वही इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी गगन साह कार्यालय लिपिक अजय कुमार एसआई विक्रम किशोर सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post