Top News

सभी प्रखंड में वैक्सीनेशन कार्य में तेजी

Hajipur news
हाजीपुर से संजय विजित्वर की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में चल रहे वृहत वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड में वैक्सीनेशन कार्य किया गया। खास कर उन प्रखंडों में जहाँ विगत दिवस पर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकृत नही किया गया था , वहाँ के फोकस्ड कार्य हुए ।  उप विकास आयुक्त , वैशाली, विजय प्रकाश मीणा द्वारा वॉर रूम से सभी आईसीडीएस शिक्षा ,जीविका को उनके कार्यक्षेत्र में टीका के लिए व्यक्ति की संख्या का आंकलन , लोगों को टीका लगवाने हेतु मोटीवेट करना , टीका की उपलब्धता के अनुरूप लोगों को केंद्रों पर लाना । साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य टीम को टीका को समय से केंद्रों पर उपलब्ध करना , टीकाकरण केंद्रों को आवश्यकता के अनुरूप बढ़ाने का आंकलन , स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जाँच आदि का निर्देश दिया 
लगभग सभी प्रखंड में खाद्यान्न आपूर्तिकर्ता,डीलरों  के साथ बैठक की गई । उन्हें मोटीवेट किया गया कि वे सभी राशनकार्ड धारी अनाज लेने वाले को जागरूक करने का प्रण करेंगें एवं उन्हें टीका केंद्रों तक लाएंगे । इसके अतिरिक्त कुछ प्रखंड में ग्रामीण चिकित्सक के साथ भी जागरूकता के बिंदु पर बैठक हुई । उन्हें उनके यहाँ इलाज़ कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने में सहयोग किए जाने के लिए कहा गया 
पुनः18+ हेतु मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जायेगा । जिले में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए  32500 टीका उपलब्ध कराया गया है । सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी के सुपरविजन में विडियो, एमओआईसी की टीम अनुमानित 218 केंद्रों पर टीकाकरण के कार्यों का निगरानी करेगें । ।

Post a Comment

Previous Post Next Post