वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
जंदाहा में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन महनार विधायिका बीना सिंह एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायिका ने लोगों को बताया कि जंदाहा को नगर पंचायत बनने से लोगों में काफी खुशी का माहौल है वहीं लोगों को एक ही छत के नीचे नगर पंचायत कार्यालय में बहुत सारी सुविधाएं मिलेगी वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि जंदाहा को नगर पंचायत बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। जंदाहा बाजार में सड़क पर जलजमाव से राहगीरों को पहले काफी परेशानी होती थी उसे निजात मिलेगी वही बरसात के समय पहले काफी गंदगी का भंडार होता था जो अब धीरे-धीरे खत्म होगी वही नगर पंचायत के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Post a Comment