वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
जंदाहा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों और जनप्रतिनिधि के साथ बैठक हुई बैठक में मुख्य रूप से पंचायत स्तरीय कोविड-19 वैक्सीन 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाने को लेकर चर्चा हुई मौके पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने कहा पंचायत में वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लोग ले इसको लेकर पंचायत सचिव, मुखिया,वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका, जन वितरण दुकानदार, जनप्रतिनिधि की एक विशेष टीम गांव गांव जाकरएक बैठक कर लोगों को जागरूक करें।इस अवसर पर अवसर पर अंचला अधिकारी निशांत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मसूधन साहा, प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार इत्यादि व्यक्तियों उपस्थिति हुए।
Post a Comment