गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
राष्ट्रीय जनता दल महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार ताम्रकार जी के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी के 74 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर विगत कई दिनों से लगातार गया शहर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए गरीब परिवारों एवं जरूरतमंदों के बीच मेडिकल किट सैनिटाइजर, थर्मामीटर, माक्स , का वितरण किया जा रहा है यह कार्यक्रम लगातार आगे भी चलता रहेगा अभी तक करीब 4000 लोगों के बीच में यह मेडिकल किट का वितरण किया गया है हम लोगों के द्वारा करीब 5000 गरीब परिवारों के बीच में यह मेडिकल किट वितरण का लक्ष्य है
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव श्री रंजन यादव ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के वार्ड नंबर 14 के अध्यक्ष अमर मालाकार ,वार्ड सचिव मनोज कुमार मालाकार, विशाल कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया
Post a Comment