Top News

टनकुप्पा स्टेशन पर नेताजी एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध की मौत

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

--- गया-कोडरमा रेल सेक्शन के टनकुप्पा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 02312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है। मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बाजाबिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय रामलगन सिंह चंद्रवंशी के रूप में कई गई है। रेल सूत्रों ने बताया कि मृतक का शरीर लाइन के बीच में रह गया था।
 इस दौरान शव को कोई नुकसान नहीं पहुंचे तथा ट्रेनों का परिचालन बाधित न हो इसके लिए कोडरमा आरपीएफ द्वारा कार्रवाई करते हुए शव को रेल ट्रैक से रात करीब 1:25 बजे हटाकर बगल के प्लेटफार्म पर रख दिया गया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई के वास्ते जीआरपी गया को सूचित किया गया। 
जीआरपी ने घटना स्थल पर से शव को उठाकर गया लेते गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजन को सौप दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post